Type Here to Get Search Results !

इंजन पर कपड़े की पोटली फेंककर आग लगाकर यात्रियों की जान को खतरे में पहुंचाने वाले व्यक्ति को RPF ने किया गिरफ्तार

नर्मदापुरम्/ इटारसी। 23 जून 2022 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाड़ी संख्या 14623 पातालकोट एक्सप्रेस के इंजन पर कपड़े की पोटली फेंक दी गई थी जिससे इंजन की छत पर आग लग गई थी ।मामले में इटारसी स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज का चेक करने पर अज्ञात भिखारी जैसे व्यक्ति द्वारा जानबूझकर कपड़े की पोटली इंजन के ऊपर फेंकना पाया जिससे गाड़ी संख्या 14623-36" मिनट डिटेन हुई एवं रेलवे को ₹212551 की क्षति हुई। मामले में RPF इटारसी ने अज्ञात के विरुद्ध इटारसी पोस्ट अनाधिकृत रूप से स्टेशन में प्रवेश कर न्यूसेंस करने व यात्रियों की जान को खतरा पहुंचाने एवं गाड़ियों को भी लंबित करने की धाराओं में रेल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ थाना प्रभारी इटारसी देवेंद्र कुमार स्वयं मामले की जांच कर रहे थे। और टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जगह-जगह लगातार दबिश दी जा रही थी आरोपी को पकड़ने के लिए आरपीएफ इटारसी द्वारा नर्मदापुरम बरखेड़ा, भोपाल, पिपरिया, बनखेड़ी एवं कटनी के पास गोसलपुर आदि जगहों में जहां भीख मांगने वाले व्यक्ति रहते हैं सभी जगह दबिश दी गई  परंतु आरोपी पकड़ में नहीं आ पा रहा था।आरपीएफ इटारसी द्वारा आरोपी असलम कोर्स जानू पिता दस्तान निवासी झुग्गी झोपड़ी गांव महुआ टोला  जिला उमरिया मध्य प्रदेश हाल फुटपाथ एरिया इटारसी एवं नर्मदापुरम को मुखबिर खास की सूचना पर नर्मदापुरम से पकड़कर गिरफ्तार किया गया एवं प्रकरण को हल किया गया।