Type Here to Get Search Results !

फ्रांसीसी गोताखोर ने डीप-डाइविंग में 7वीं बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, समुद्र में 393 फीट की गहराई तक लगाया गोता

मुंबई। फ्रांस के गोताखोर अरनॉड जेराल्ड ने डीप डाइविंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अब तक का सबसे गहरा गोता लगाया। वे डाइव मारकर समुद्र में 120 मीटर, यानी करीब 393 फीट नीचे गए। ये डाइव पूरी करने में उन्हें 3 मिनट 34 सेकंड का समय लगा।

खास बात तो ये है कि अरनॉड ने ये गोता बिना किसी ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद के लगाया है। आमतौर पर गोताखोर पानी के अंदर ज्यादा गहराई तक जाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, अरनॉड जेराल्ड ने यह रिकॉर्ड 9 अगस्त को बहमास में आयोजित हुए एनुअल वर्टिकल ब्लू कॉम्पिटिशन में बनाया। वे पानी के अंदर कुल 3 मिनट 34 सेकंड तक रहे। जेराल्ड ने सातवीं बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है।