भोपाल। अपर मुख्य सचिव पशुपालन एवं डेयरी श्री जे.एन. कंसोटिया ने भोपाल दुग्ध संघ कार्यालय में तिरंगा रैली का शुभारंभ किया। श्री कंसोटिया ने कहा कि घर-घर फहराएँ तिरंगा के तहत सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने घरों पर भी तिरंगा फहराएँ और अन्य लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिये प्रेरित करें। प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन श्री तरूण राठी और संचालक डेयरी डॉ. आर.के. मेहिया भी उपस्थित थे। भोपाल के मुख्य मार्गों से गुजरने के बाद रैली पुन: भोपाल दुग्ध संघ के कार्यालय पहुँची, जहाँ उसका स्वागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी.एस. तिवारी ने किया।
अपर मुख्य सचिव श्री कंसोटिया ने रवाना की तिरंगा रैली
अगस्त 05, 2022
0
Tags
