पिंक विला ने जब फैज से सवाल किया कि आप इन जीते हुए पैसों का क्या करेंगे? इस पर फैज ने कहा - मैं इस प्राइज मनी को अपने माम्मी-पापा को दूंगा, क्योंकि उन्हीं की वजह से वो शो से लेकर यहां तक का सफर तय कर पाए। ई-टाइम्स से बातचीत में फैज ने कहा ' मैंने कॉम्पिटिशन में कभी इसलिए हिस्सा नहीं लिया था कि जीत सकूं, बल्कि इसलिए हिस्सा लिया ताकि और बेहतर तरीके से म्यूजिक को सीख सकूं। टीम में कभी भी किसी ने कॉम्पिटिशन नहीं रखा, सभी अपनी स्किल्स पर काम करते रहे।
शो के ग्रैंड फिनाले में कुल 6 कंटेस्टेंट पहुंचे थे। जिसमें मोहम्मद फैज के अलावा अर्यनंदा आर बाबू, सायिशा गुप्ता, प्रांजल बिस्वास, ऋितुराज और मणि धर्मकोट थे। हालांकि, दमदार टक्कर के बावजूद फैज ग्रैंड फिनाले जीतने में कामयाब हुए।
