टाइम मैग्जीन से विशेष बातचीत में सेरेना ने कहा- 'ओलंपिया चाहती है कि उसकी एक छोटी बहन भी हो। इसलिए मैंने बदलाव का निर्णय लिया है। महिला खिलाड़ी को इस रास्ते का चुनाव करने के लिए वह सब करना पड़ता है जो सुपरस्टार पुरुष खिलाड़ियों को नहीं करना पड़ा है। फुटबॉल खिलाड़ी टॉम ब्रैडी तीन बच्चों के पिता हैं। वे रिटायर होने के बाद 44 वर्ष की आयु में वापस लौट सकते हैं। 3 बच्चों के पिता बास्केटबॉल स्टार लेब्रॉन जेम्स ने 37 साल की आयु में 774 करोड़ रुपए में दो साल का करार किया है।'
सेरेना ने बेटी ओलिंपिया के लिए लिया संन्यास
सितंबर 04, 2022
नई दिल्ली । महानतम महिला एथलीट सेरेना विलियम्स ने बहुत सोच-समझकर टेनिस से रिटायर होने का फैसला किया है। वे अपनी बेटी ओलंपिया का जिक्र करते हुए कहती हैं, ओलंपिया को मेरा टेनिस खेलना पसंद नहीं है। जब सेरेना ने ओलंपिया को बताया कि वह जल्द टेनिस कोर्ट से विदा ले रही हैं तो वह बेहद खुश हुई। न्यूयॉर्क शहर के एक होटल की लायब्रेरी में अपनी कुर्सी पर झुके हुए सेरेना कहती हैं, बच्चे नहीं समझ पाते कि उनके माता-पिता उनके साथ क्यों नहीं हैं।
