Type Here to Get Search Results !

धोनी करेंगे CSK की कप्तानी, पिछले सीजन में सुपर किंग्स ने दो बार कप्तान बदले थे,

नई दिल्ली। पहले सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी धोनी के हाथों में है। वे टीम को 4 खिताब जिता चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ही करेंगे। फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथ ने इस बात की पुष्टि की है।

पिछले सीजन में CSK ने दो बार कप्तान बदले थे। पहले धोनी ने खुद कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था और फिर रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। खराब प्रदर्शन के चलते जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी थी और आखिरी मैचों में धोनी ने जिम्मा संभाला था। कहा जा रहा था कि चेन्नई अगले सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी। CEO ने खुद बयान देकर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। विश्वनाथ ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे।

Tags