Type Here to Get Search Results !

2023 वर्ल्ड कप हॉकी के लिए शेड्यूल जारी, ग्रुप डी में भारत के साथ इंग्लैंड

मुंबई। भुवनेश्वर में 2023 में होने वाले मेंस हॉकी वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस वर्ल्ड कप में 16 देशों की टीमें भाग लेंगी। टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत ग्रप डी में है। इस ग्रुप में भारत के अलावा इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स की टीम भी शामिल है। वहीं ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और साउथ अफ्रीका को रखा गया है। जबकि ग्रुप बी में बेल्जियम, जर्मनी कोरियर और जापान को एक साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप सी में नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली की टीम है।

मेंस वर्ल्ड कप 2023 में 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच खेला जाएगा। सभी मैच ओडिशा के दो स्टेडियम भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले जाएंगे।