केर्न्स। ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में न्यूजीलैंड पर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। उसने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में कीवी टीम को 25 रनों से हराया है। इस जीत का सेहरा पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क के सिर बंधा। मेजबान टीम ने पहला वनडे 2 विकेट और दूसरा वनडे 113 रनों से जीता था।
यहां न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया। शुरुआत में उनका यह फैसला सही भी हुआ। जब मेजबान टीम ने 16 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया। उसके बाद का काम एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरान ग्रीन ने कर दिया। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट को दो सफलताएं मिलीं। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज 49.5 ओवर में 242 रन ही बना सकी। मेजबान टीम की ओर से स्मिथ के अलावा मार्नश लाबुशेन (52) ने अर्धशतक बनाया। जबकि एलेक्स कैरी ने 42 रन की पारी खेली।
