अमेरिका। इस बार US ओपन को नई चैंपियन मिली है। शनिवार रात आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए विमेंस सिंगल्स फाइनल में पोलैंड की इगा स्वियातेक ने ट्यूनीशिया की ओंस जेबुर को 6-2,7-6 से हरा दिया। इसके साथ ही वह पहली बार यूएस ओपन की चैंपियन बनी हैं। उनके करियर का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम है। इससे पहले उन्होंने दो बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है।
इगा इस मैच में शुरुआत से ही चैंपियन की तरह खेली और पहला सेट 6-2 के अंतर से आसानी से जीतकर बढ़त बनाई। दूसरे सेट में ओंस ने उन्हें चुनौती दी, लेकिन स्वियातेक ने हार नहीं मानी और वापसी करते हुए इस सेट को भी 7-6 के अंतर से जीत कर पहली बार यूएस ओपन के जीतने का सपना पूरा किया।
