Type Here to Get Search Results !

4 माह से अलग रह रहे पति पत्नी को परिवार परामर्श केंद्र ने मिलाया परिवार टूटने से बचा

बेगमगंज। पति पत्नि के बीच आपसी मनमुटाव के मामले आजकल ज्यादा सुर्खियों में आ रहे हैं लेकिन एसडीओपी कार्यालय में स्थित परिवार परामर्श केंद्र में जितने भी आवेदन पारिवारिक विवाद  के आ रहे हैं उसमें एसडीओपी सुनील कुमार वरकड़ेऔर परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों की मेहनत से अधिकतर में समझौता कराया जाकर टूटने की कगार पर पहुंच चुके परिवारों को मिलाने का कार्य किया जा रहा है। जिसकी नगर में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है। जब परिवार परामर्श केंद्र में रायसेन और पन्ना जिले के पति पत्नी का विवाद का आवेदन पहुंचा तो पता चला कि ग्राम नैन विलास तहसील बेगमगंज निवासी धर्मेंद्र सिंह का विवाह पन्ना जिले की बीजापुर निवासी  सीमा बाई के साथ हुआ था जिनका करीब 10 माह का बेटा भी है जो घरेलू कलह के कारण गत 4 माह से अपने-अपने घर पर रह रहे हैं तब एसडीओपी सुनील कुमार बरकड़े  ने धर्मेन्द्र सिंह पुत्र रूपसिंह  नैनविलास तहसील बेगमगंज जिला रायसेन एवं सीमा बाई पुत्रि सुखरत सिंह ग्राम बीजापुर तहसील रोठी जिला पन्ना को नोटिस जारी कर बुलवा लिया और पति पत्नी से अलग अलग बात की तो छोटी- छोटी बातों पर विवाद होना सामने आने पर परिवार परामर्श केन्द्र  मे प्रकरण की सुनवाई की गई तथा दोनो पक्षो  को समझाया गया, और एक कमरे में दोनों पति पत्नी को बिठा दिया गया कि अपने आपसी गिले-शिकवे दूर करें साथ ही केन्द्र के सदस्यों ने भी  समझाने  का भरसक प्रयास किया तो दोनो पति पत्नी आपसी मन मुटाव दूर कर एक साथ रहने के लिए सहमत हो गए। दोनों पति-पत्नी के मनमुटाव को दूर कराने में एसडीओपी सुनील कुमार वरकड़े सदस्य क्रमश:  सविताभार्गव, मोहन लाल सोनी, कृष्ण पाल सिंह, विन्देश्वरी श्रीवास्तव, मिथलेश शर्मा, राजेश शर्मा, शैलेन्द्र सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी को साथ रहने के लिए राजी किया गया