Type Here to Get Search Results !

वन कर्मचारियों का 6 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रांत व्यापी हस्ताक्षर अभियान आज 19 वें दिन भी जारी रहा।

भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के आह्वान पर लटेरी कांड के विरोध में तथा 6 सूत्री मांगों के समर्थन में वन कर्मचारियों द्वारा चलाया जा रहा प्रांत व्यापी हस्ताक्षर अभियान आज 19 वें दिन भी जारी रहा वन कर्मचारियों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके लटेरी कांड में दर्ज की गई वन कर्मचारियों के विरुद्ध एफआइआर को वापस लेने की पुरजोर मांग करी तथा वन कर्मचारियों को सम्मान और सुरक्षा देने की मांग दोहराई हस्ताक्षर अभियान में अशोक पांडे आईबी सिंह राजेंद्र सिंह पटेल प्रेम लाल त्रिपाठी लव प्रकाश पाराशर भगवान सिंह नरेंद्र प्यासी आदि सैकड़ो बंन कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि प्रदेश के वन विभाग के सभी संवर्ग के वन कर्मचारी लटेरी कांड में की गई सरकार द्वारा कि गई कार्यवाही से असंतुष्ट हैं सरकार से बार-बार अपनी 6 सूत्री मांगों पर निर्णय करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार न्यायिक जांच के आदेश करके तथा गिरफ्तार वन कर्मचारी निर्मल अहिरवार की रिहाई होने के बाद से मौन साध कर बैठ गई है प्रदेश भर के 1 कर्मचारियों ने 16 अगस्त 2022 को अपनी बंदूकें विभाग के माल खाने में जमा करके मुख्यमंत्री के नाम सभी जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग करी थी कि लटेरी कांड में दर्ज एफआइआर को वापस लिया जाए वन कर्मचारियों को बंदूक दी गई है तो चलाने का अधिकार दिया जाए यदि वन कर्मचारी कर्तव्य पर वन माफिया के हमले से शांत हो जाता है तो उसके परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता घायल होने पर 2500000 की आर्थिक सहायता और निशुल्क उपचार दिया जाए वन कर्मचारियों को सशस्त्र बल का तथा शहीद का दर्जा दिया जाए प्रदेश के वन कर्मचारियों को शासन के प्रावधान अनुसार दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 197 का संरक्षण दिया जाए इसका पालन करने के लिए पुलिस अधीक्षक ओं कलेक्टरों को पुनः प्रभावी ढंग से लिखा जाए मन कर्मचारियों की पदोन्नति एवं वेतन विसंगति के मामलों का निराकरण किया जाए लेकिन सरकार ने अभी तक किसी भी मांग पर कोई निर्णायक कार्यवाही नहीं की है जबकि लटेरी कांड में वन अपराधी की मौत पर सरकार ने तत्काल 2500000 का मुआवजा अनुकंपा नियुक्ति घायलों को 500000 का आर्थिक सहायता निशुल्क उपचार की तुरंत घोषणा करी और उसका पालन भी विदिशा जिला प्रशासन से करा दिया लेकिन वन कर्मचारी पिछले 1 माह से निहत्था वनों की सुरक्षा कर रहा है वन प्राणियों की सुरक्षा कर रहा है वन संपदा की सुरक्षा कर रहा है मनोबल टूटा है असहज है फिर भी वनों की सुरक्षा में लगा हुआ है लेकिन सरकार फिर भी वन कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा कर रही है वन कर्मचारी अब बंदूक वापस तभी लेगा जब वन कर्मचारियों की मांगों पर सरकार निर्णायक कार्यवाही कर देगी प्रांत व्यापी हस्ताक्षर अभियान आंदोलन 22 सितंबर 2022 तक प्रेम से जारी रहेगा उसके बाद भोपाल में प्रांत व्यापी धरना दिया जाएगा।