Type Here to Get Search Results !

मढई मैं हाथियों का पुर्नयोवनी करण, शिविर के समापन में एस.टी.आर के संचालक सहित

कलेक्टर एसपी ने शिरकत की एस.टी.आर के सिद्धनाथऔर लक्ष्मी, चीतों की मॉनिटरिंग के लिए कूनो गए 

सोहागपुर। गत दिवस सोहागपुर की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थली मढई में हाथियो के पुर्नयोवनीकरण शिविर का समापन हुआ। विक्रमादित्य के जन्मदिन 2 सितंबर से 8 सितंबर तक जारी इस आयोजन में सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान के संचालक कृष्ण मूर्ति सहित जिला कलेक्टर नीरज सिंह और जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरु करण सिंह ने भी शिरकत की

इस मौके पर सोहागपुर के एसडीएम अखिल राठौर एसडीओपी मदन मोहन समर टीआई विक्रम रजक तथा मढई के एसडीओ संदेश माहेश्वरी और वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ गुरुदत्त शर्मा पिपरिया के एसडीओ आई एफ एस मसकोले स्थानीय वन परीक्षेत्र अधिकारी  भी उपस्थित थे ।

उल्लेखनीय की मढई क्षेत्र की गश्त करने वाले इन हाथियों को  शिविर के दौरान आराम पहुंचाया जाता है और उनका मनपसंद भोजन उन्हें दिया जाता है  इसके साथ उनकी चिकित्सा आदि की व्यवस्था भी की जाती है जिसमें  एस.टी.आर प्रबंधन जुटा रहता है सेब गन्ने  केले गुड़ चना आदि भी खिलाए जाते । इनकी मालिश भी की जाती है इन्हें नहलाया भी जाता है और काम से आराम दिया जाता है ।एस.टी.आर के संचालक एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि यह प्रतिवर्ष की अनिवार्य प्रक्रिया है ।उल्लेखनीय है कि इस साल शिविर में छह के बजाय 4 हाथियों ने शिरकत की  अंजुगम, स्मिता, प्रिया, और विक्रमादित्य इसमें शामिल थे सिद्धनाथ और उसकी बेटी लक्ष्मी 17 सितंबर  को प्रधानमंत्री मोदी के साथ आने वाले चीतो की मॉनिटरिंग के लिए कूनो  गए हुए हैं ।

शेष 4 हाथियों का  हल्दी और मुल्तानी मिट्टी से श्रंगार किया गया । शिविर विक्रमादित्य के जन्मदिन 2 सितंबर से चालू हुआ 8 सितंबर तक चलता रहा है एसडीओ संदेश माहेश्वरी के मुताबिक इस अवसर पर सभी महावतों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।