Type Here to Get Search Results !

किसान रोजगार देने वाले बनें : राज्य मंत्री कुशवाह

भोपाल। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार हमारे किसान भाई रोजगार माँगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। राज्य मंत्री श्री कुशवाह शुक्रवार को निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के ककावनी में वृहद वृक्षारोपण और अदरक महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग की अनेक योजनाओं में किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। किसान भाई इसका लाभ लेकर अपनी आमदनी को दोगुना कर सकेंगे। विधायक डॉ. शिशुपाल यादव, जन-प्रतिनिधि और किसान मौजूद रहे।