Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान देवास में नगर "गौरव दिवस" पर चुनरी यात्रा में हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को देवास में "गौरव दिवस" कार्यक्रम और नगर में निकली भव्यय चुनरी यात्रा में शामिल हुए। चुनरी यात्रा का जगह-जगह भव्यय स्वा गत किया गया। यात्रा के दौरान देवास शहर भक्तिमय दिखाई दिया। कुशाभाऊ ठाकरे स्टेयडियम परिसर में हुए "गौरव दिवस" कार्यक्रम में मुख्यहमंत्री श्री चौहान ने 350 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण, भूमि-पूजन एवं शिलान्या स किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माँ चामुंडा महात्म्य पुस्तिका एवं देवास विकास गाथा पुस्तिका का विमोचन किया और संविधान पार्क की परिकल्प्ना वीडियों एवं देवास गीत भी लांच किया।

मुख्यामंत्री श्री चौहान ने कहा कि देवास मतलब देवियों का वास, यहाँ माता की असीम कृपा है। देवास का "गौरव दिवस" नवरात्रि में मनाया जा रहा है, यह स्वागत योग्य है। देवास आने वाले 10 सालों में देश के प्रमुख शहरों में शामिल हो जाएगा। देवास शहर जैसा विकास बहुत कम शहरों का हुआ है। यहाँ के विकास में कोई कमी नही रखी जाएगी। देवास की जनता को सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। पर्यावरण-संरक्षण के लिए पौधा-रोपण करना होगा। जल बचाना होगा, बच्चों का स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास करना होगा। विकास का पहिया रुकना नहीं चाहिए। इसके लिए सभी संकल्पित हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार जनता के लिए फूलों के समान और दुष्टोंक के लिए वज्र के समान कठोर है। महिलाओं एवं मासूम बच्चियों के साथ दुराचार करने वालों को फाँसी पर लटका देंगे। प्रदेश की जनता की हर परेशानी को दूर किया जायेगा। अब जनता सरकारी दफ्तर में नहीं जाएगी, बल्कि सरकार उनके पास जाकर काम करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जन सेवा अभियान में ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाये जा रहे हे। आमजन की सेवा के लिए सरकारी अमले द्वारा जन- कल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.