लंदन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेट कीपर तानिया भाटिया के होटल रूम में चोरी हो गई है। चोर उनके रूम से कैश, कार्ड, घड़ियां और आभूषण से भरा मेरा बैग ले गए हैं। चौकाने वाली बात यह है कि यह घटना एक मल्टी नेशनल होटल के रूम में हुई है।
24 साल की इस विकेट कीपर बल्लेबाज ने एक सोशल पोस्ट में अपने फैंस के साथ यह जानकारी साझा की। उन्होंने एक पोस्ट करते हुए लिखा कि 'मैरियट होटल मैनेजमेंट से हैरान और निराश हूं। मेरे कमरे में चोरी हो गई। कैश, कार्ड, घड़ियां और आभूषण से भरा मेरा बैग चुरा लिया गया है। मैरियट होटल में कोई व्यव्स्था नहीं है। इस मामले की शीघ्र जांच और समाधान की उम्मीद है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के पसंदीदा होटल में इस तरह की घटना अचरज से भरी है। आशा है कि वे भी संज्ञान लेंगे।
बता दें कि टीम इंडिया एक दिन पहले ही इंग्लैंड दौरे से लौटी है। तानिया को दौरे में एक भी वनडे या टी-20 मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था।
