चौधरी दर्शन सिंह ने दिया विपक्ष को बड़ा झटका।
बेरासिया। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस बैरसिया प्रवक्ता रिक्की रत्नाकर बीजेपी में हुए शामिल हो गए है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई । 2013 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महेश रत्नाकर के सुपुत्र रिक्की रत्नाकर ने पार्टी की विचारधारा एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली से प्रभावित होकर कमल का दामन थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश कृषि मंत्री कमल पटेल किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अनिल बोंडे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर मध्यप्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद जी शर्मा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने मंच पर रिंकी रत्नाकर का सम्मान करते हुए भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया।
रिक्की रत्नाकर के भाजपा ज्वाइन करने के बाद बैरसिया विधान सभा के सैकड़ो भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।