Type Here to Get Search Results !

मवेशियों से टकराई बाइक पंचायत सचिव घायल

बेगमगंज। पंचायत सचिव की बाइक सड़क पर बैठे मवेशियों से टकराई पंचायत सचिव गंभीर रूप से घायल प्राथमिक उपचार के बाद किया सागर रेफर । प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम  जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भुरेरु के सचिव कैलाश लोधी सागर से वापस बेगमगंज आ  रहे थे तभी बेरखेड़ी   गांव की मुख्य सड़क पर कई मवेशी बैठे थे जो विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों की लाइट की चकाचौंध की वजह से नजर नहीं आए और मवेशियों से उनकी मोटरसाइकिल टकराकर अनियंत्रित हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी बाइक और वे स्वयं कई पलटी खाकर रोड पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों द्वारा तत्काल  108 को सूचना दी गई। मौके पर 108 पहुंची और घायल सचिव को राहतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तिली अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया।