बेगमगंज। राज्य शिक्षक संघ म.प्र. के प्रांतीय आहवान पर शिक्षक संवर्ग ,अध्यापक संवर्ग की मांगों के निराकरण करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार अत्ताउल्लाह खान को सौंपा। संघ के प्रांतीय महासचिव सत्येन्द्र गौर ने बताया कि राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग में सम्मिलित समस्त शिक्षकों 12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने के पश्चात भी क्रमोन्नति लाभ नहीं मिल रहा है। जिससे शिक्षकों को आर्थिक हानि हो रही है। वर्ष 2006 में नियुक्त शिक्षकों के आज दिनांक तक क्रमोन्नति लाभ नही मिला है। संघ ने गुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के एन. पी. एम. योजनान्तर्गत सम्मिलित समस्तत लोक सेवकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाए। सभी शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ प्रदान किया जाए एवं क्रमोन्नति प्राप्त शिक्षकों को अगले पद का पदनाम दिया जाते। राज्य शिशांक संघ म.प्र. के निर्णय के अनुसार समय रहते मांगो का निराकरण न होने पर आगामी 24 सितंबर 2022 को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों ब्लाक अध्यक्ष काशीराम अहिरवार संजय मिश्रा, रामकुमार नायक, प्रदेश महासचिव सत्येन्द्र गौर, लाल साहब आठ्या, जीवन कौशिक, सुम्मीलाल राज, इमरत राज, अमित जैन, दीपक विश्वकर्मा, सुरेश गौर, अशोक श्रीधर, शिवराज गौर, धर्मेन्द्र साहू, अजय ठाकुर, राजाराम राज, विनय नेमा, राजकुमार सिंह, शैलेन्द्र राजपूत, महेन्द्र गौर, भाई साहब आठ्या,चतुर बिहारी गौर, बृजेश लोधी, अमित श्रीमाली, अमित सेन, आदि प्रमुख हैं।
![]() |
| ज्ञापन सोते हुए |

