Type Here to Get Search Results !

जितेंद्र सिंह तोमर बने पालक संघ के अध्यक्ष

बेगमगंज। सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल  में अध्ययनरत छात्रों के पालकों की  बैठक का आयोजन संस्था की सभा हाल में किया गया संस्था प्राचार्य सिस्टर मर्सी ने गुणात्मक  शिक्षा एवम् अनिवार्यता  शिक्षा के बारे में विस्तार से सभी पालकों को बताया। एवम् पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष का गठन किया गया l सभी पालकों ने सर्वसम्मति से जितेन्द्र सिंह तोमर को पालक शिक्षक संघ का अध्यक्ष चुना अध्यक्ष बनने पर श्री तोमर ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के भीतर अच्छे विचारों का निर्माण करती है, मनुष्य के जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है।  इंसानों में सोचने की शक्ति होती है इसलिए वो सभी प्राणियों में श्रेष्ठ है लेकिन अशिक्षित मनुष्य की सोच पशु के समान होती है। वो सही गलत का फैसला नहीं कर पाता। इसलिए शिक्षा मानव जीवन के लिए ज़रूरी है, जो उसे ज्ञानी बनाती है। 

मेरा सभी पालकों  से निवेदन एवं आग्रह है कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से  शाला में पहुंचा कर उनको शिक्षा ग्रहण कराएं। श्री तोमर के अध्यक्ष बनने पर पीएस ठाकुर, मनोज शर्मा ,संदीप गुप्ता,  आदित्य श्रीवास्तव, रजनी पाठक, समीना खातून, अक्षय सराफ , विक्रम सिंह ठाकुर, पवन दुबे, मनीष श्रीवास्तव, हुसेन जावेद, अनिल नामदेव, मनीष सोनी, लक्ष्मण सिंह गुर्जर, सुनील सोनी, नीलेश मिश्रा, आदि ने बधाई दी।