Type Here to Get Search Results !

दशलक्षण पर्व के तहत उत्तम संयम दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

बेगमगंज। धूप दशमी सुगंध दशमी के अवसर पर दिगंबर जैन बड़ा मंदिर  में निर्यातक श्रवण मुनि  समता सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में श्रवण संस्कार शिविर के छठवें दिन उत्तम संयम दिवस एवं धूप दशमी के अवसर पर मुनि संघ के सानिध्य में सभी शिविरार्थी  के द्वारा मंदिर जी से एक जुलूस निकाला गया जो जुलूस नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से कबीट चौराहा गांधी बाजार पुराना बस स्टैंड नया बस स्टैंड से होता हुआ हदाईपुर जैन मंदिर पहुंचा जहां पर मुनि श्री के उपदेश दिए गए जुलूस का मुख्य आकर्षण संस्कार शिविर में शामिल  अलग-अलग राज्यों से आऐ लोग रहे महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान एवं आसपास के क्षेत्र से सागर,भोपाल, विदिशा, दमोह,होशंगाबाद, से शामिल हुए अपनी पारंपरिक वेशभूषा में जो आकर्षण का केंद्र रही नगर के विभिन्न सेवादल बालिका सेवा मंडल महिला मंडल नवयुवक मंडल ढोल मंजीरे ताशे के साथ चल रहे थे जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया।

दशलक्षण पर्व के तहत जैन समाज ने निकाला जुलूस

जुलूस की तैयारी 1 दिन पहले की गई चक्रेश जैन, नवीन खड़िया, ऋषभ कुमार जैन, आलोक जैन अटारी, वालों ने सभी युवाओं को सम्मिलित कर तैयारी की पर्यूषण पर्व महापर्व के अंतर्गत आने वाली भद्रपद शुक्ल दशमी को दिगंबर जैन समाज में सुगंध दशमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है । जैन समाज के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि इसे

इसे धूप दशमी धूप खेवन भी कहते हैं यह पर्व पर्युषण पर्व के छठवें दिन दशमी को मनाया जाता है जैन धर्म लंम्बी सभी जैन मंदिरों में जाकर श्री जी के चरणों में धूप अर्पित करते हैं सुगंध दशमी व्रत का दिगंबर जैन धर्म में काफी महत्व है और महिलाएं इस व्रत को करती हैं धर्म व्रत को करने से विधिवत करने से मनुष्य के सारे अशुभ कर्मों का क्षय होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है मोक्ष की प्राप्ति होती है सुगंध दशमी का महत्व सुगंध दशमी के दिन हिंसा झूठ चोरी सुशील परिग्रह इन पांच बातों को त्याग कर व्रत को धारण करते हैं चारों प्रकार के आहार का त्याग मंदिर में जाकर भगवान की पूजा स्वाध्याय धर्म चिंतन और श्रवण करते हैं।

जैन समाज का जुलूस कतार बद्ध तरीके से चल रहा था जिसे संचालन कर रहे थे जैन समाज के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार जैन और कोषाध्यक्ष मुकेश पान वाले महामंत्री मनोज कुमार  जैन। बाहर से पधारे सभी धर्मप्रेमी बन्धुओ  का धन्यवाद किया मुकेश जैन मेडिकल वाले आनंद ठेला वाले निशंक जैन राजीव जैन मयंक सिंह आई और सतीश जैन संतोष जैन एस के ज्वेलर्स वालों ने सभी का आभार व्यक्त किया।