भोपाल। केन्द्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी संचालक डॉ. आर.के. मेहिया और नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ. सीता प्रसाद तिवारी को भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नई दिल्ली के सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।
अन्य सदस्य में प्रधान निदेशक पशुपालन सिक्किम शासन डॉ. भक्तिमान चैत्री, निदेशक पशुपालन गुजरात शासन डॉ. फाल्गुनी ठाकुर, निदेशक केन्द्रीय पशुपालन विभाग डॉ. राकेश सिंह और कुलपति महाराष्ट्र एनिमल एण्ड फिशरीज यूनिवर्सिटी नागपुर डॉ. राकेश सिंह शामिल हैं।
