![]() |
| दशलक्षण पर्व कार्यक्रम |
व्यक्ति झूठ का सहारा लेता है दूसरों को धोखा देता है उसका यह मायाजाल ज्यादा दिन तक चलता: महा सागर महाराज
सितंबर 04, 2022
बेग़मगंज। संसारी प्राणी छल कपट और लोभ की प्रवृत्ति से असत्य आचरण कर रहा है इन कार्यों को करते उसे कभी सत्य की उपलब्धि नहीं होगी बल्कि पाप कर्म का उदय आने पर उसे संसार में दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जो व्यक्ति झूठ का सहारा लेता है दूसरों को धोखा देता है उसका यह मायाजाल ज्यादा दिन तक चलता, इस मायाजाल का भंडाफोड़ जिस दिन होता है उस दिन उसकी साख गिर जाती है प्रामाणिकता खंडित होती है कोई उस पर फिर विश्वास नहीं करता उक्त आशय के विचार संस्कार शिविर में बड़े जैन मंदिर की धर्म सभा में मुनिवार महा सागर महाराज ने समस्त साथियों के लिए संबोधित करते हुए व्यक्त किए । इस अवसर निर्यापक मुनि समता सागर महाराज ने कहा कि हम जो हैं जैसे हैं और जितने हैं वह वैसे और इतने रूप में ही प्रस्तुत ना होकर कुछ अलग प्रस्तुति करना असत्य है अधर में है संसारी प्राणी क्रोध में आकर के अपशब्द बोलता है भय के कारण झूठ बोलता है और संग्रह प्रवृत्ति का पाप करता है इन सब में झूठ का आलंबन लेना पड़ता है हंसी मजाक में भी बात बात में झूठ बोल दी जाती है सत्य के पालन के लिए क्रोध लोभ और भय आदि से ऊपर उठना पड़ेगा सत्यवादी प्रताड़ित भले ही हो जाए पर कभी पराजित नहीं होता है यही सत्य धर्म का महत्व है और यही सत्यमेव जयते का सिद्धांत है आज की धर्म सभा में श्रीजी का अभिषेक कर विशेष शांति धारा का पुण्य अर्जन करने वाले परिवारों में अक्षय सराफ दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष जिन्होंने अपने बेटे के जन्म दिवस पर आज विशेष शांति धारा संपन्न की दूसरी शांति धारा का सौभाग्य अतुल सराफ परिवार को प्राप्त हुआ दोनों परिवारों ने मुनि श्री के पाद प्रक्षालन का भी सौभाग्य प्राप्त किया धर्म सभा में आचार्य विद्या सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन योगाचार्य सुदर्शन टॉप रे महाराष्ट्र डॉ शशांक जैन मुंबई, चेतन रोकड़े मुंबई अवधेश जैन जैसीनगर एवं उनके साथियों ने संपन्न किया इस अवसर पर आचार्य विद्यासागर महाराज के बचपन के मित्र सदलगा कर्नाटक से पधारे पारी साजिद जावे जिन्होंने श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा संपन्न कर मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया पंचायत कमेटी और चातुर्मास समिति ने उनका बड़ा ही आत्मीय स्वागत किया ।। पर्युषण सारथी भाटिया ने अपने परिवार से पूजन संपन्न की मुनि श्री के प्रवचनों के पश्चात समापन बेला पर जिनवाणी स्तुति की गई और रायसेन जिला जैन पंचायत के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन ने सभी का आभार प्रकट किया इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने वाले महानुभावों में हदाईपुर पार्षद राजेश यादव रहे एवं समाजसेवी पर्यावरणविद पवन दुबेजी रहे।
Tags

