![]() |
| अनियंत्रित होकर कार पुलिया में |
प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार सागर भोपाल मुख्य मार्ग पर एक अल्टो सुजुकी क्रमांक एमपी 38 सीए 3388 चली आ रही थी गणेश मंदिर की तरफ चालक ने मोड़ी तो वह सीधी बिना मुंडेर की पुलिया में नीचे गिर पड़ी और पलट गई वहां मौजूद दर्जनों लोगों ने तत्काल कार में सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाल लिया जिन्हें मामूली खरोच आई हैं। अल्टो कार पर दिल्ली नंबरों के आधार पर गाड़ी मालिक का नाम कमलेश पुत्र पति राम ग्राम काम पर रायसेन बताया जा रहा है जबकि प्रत्येक दर्शकों ने बताया की गाड़ी में सवार लोग तहसील के कस्बा चौका गांव के निवासी होना बताया गया है सूचना पाते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर गाड़ी मालिक की तलाश की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि सागर भोपाल मुख्य मार्ग पर फोरलेन मार्ग के निर्माण के समय उक्त पुलिया का चौड़ीकरण तो किया गया लेकिन उसकी मुंडेर नहीं बनाई गई जबकि शहर की अन्य पुलियों की मुंडेरे बनाई गई हैं यदि मुंडेर बनी होती तो कार पुलिया में नहीं गिर पाती यदि समय रहते प्रशासनिक अधिकारियों ने उक्त पुलिया की मुंडेरे नहीं बनवाई तो कभी भी कोई गंभीर घटना घटित हो सकती है क्योंकि जिस जगह पुलिया है वहां पर चौराहा पड़ता है और सभी तरफ से लोगों का आवागमन अधिक होता है।

