भुवनेश्वर। 11 से 30 अक्टूबर तक देश में होने वाले विमेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप के लिए 21 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टूर्नामेंट देश के तीन शहरों भुवनेश्वर मुंबई और गोआ में खेला जाएगा। भारत ग्रुप ए में है। इस ग्रुप में यूएसए, मोरोक्को और ब्राजील शामिल है। भारत का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को अमेरिका के साथ् है। जबकि, 14 अक्टूबर को मोरक्को और 17 अक्टूबर को ब्राजील के साथ भिड़ंत होगी। भारत में पहली बार विमेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है।
टीम इंडिया के मुख्च कोच थॉमस डेनेरबी ने कहा कि पहली बार भारतीय टीम वर्ल्ड कप में खेल रही है। हम सभी के लिए नया अनुभव होगा। उन्होंने कहा - हम वर्ल्ड कप को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। हमारे खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा को दिखाने का बेहतर अवसर है। हमें कोई भी टीम आसानी से नहीं हरा सकती है। हम पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।
