मुंबई। महिला एशिया कप 2022 में भारतीय टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में 41 रन से जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने श्रीलंका को 151 रन का टारगेट दिया था। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। मंधाना 7 बॉल पर 6 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, शेफाली वर्मा के बल्ले से 11 बॉल में 10 रन निकले। चोट के बाद वापसी करने वाली जेमिमा रोड्रिगेज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 बॉल पर 76 रन बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 1 छक्का निकला। उनका स्ट्राइक रेट 143.39 का रहा। इनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से 30 गेंद में 33 रन निकले। उन्होंने 2 चौका और 1 छक्का लगाया।
भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराया, महिला एशिया कप में जीत के साथ आगाज
अक्टूबर 01, 2022
0
Tags
