Type Here to Get Search Results !

सर्वाधिक रक्तदान के लिए देश में प्रथम स्थान पर रहा मध्यप्रदेश

भोपाल। केंद्रीय  स्वास्थ्य  मंत्रालय  द्वारा  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिवस पर 17 सितंबर से एक अक्टूबर 2022 तक पूरे देश में आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव में  मध्यप्रदेश को रक्त कलेक्शन में देश में  प्रथम स्थान  प्राप्त हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में शनिवार को प्रदेश के स्वास्थ्य संचालक श्री अनुराग चौधरी को रक्तदान में देश में पहले स्थान पर आने पर प्रदेश को मिला अवार्ड प्रदान किया। 

संचालक स्वास्थ्य श्री चौधरी ने बताया कि पूरे देश में  17 सितम्बर से शुरू हुए रक्तदान अमृत महोत्सव में अंतिम दिन एक अक्टूबर तक आनुपातिक रूप से सर्वाधिक रक्तदान कर मध्यप्रदेश पूरे देश में प्रथम रहा है। प्रदेश में पहले दिन 17 सितंबर को  31हजार 514 रक्तदाताओं  ने रक्तदान कर अमृत महोत्सव में एक नया कीर्तिमान बनाया था। पूरे  अभियान अवधि में  कुल  903 शिविर में 36 हजार 658 रक्तदाता ने रक्तदान किया।

रक्तदान अमृत महोत्सव में विशेष रक्तदान महा अभियान चला कर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान के पहले ही दिन प्रदेश के सभी जिलों में स्वयंसेवी संस्थाओं, एनजीओ, रेडक्रॉस सोसाइटी, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद, विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न जिलों में रक्तदान शिविर हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.