एनसीसी कैडेटों ने नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए उठाया बीड़ा
नई दिल्ली: राष्ट्रीय कैडेट कोर(एनसीसी) दिल्ली निदेशालय द्वारा पुनीत सागर अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम की श्रंखला मैं मंगलवार को यमुना नदी छठ घाट पुल से की गई एनसीसी कैडेटों ने अपने हाथों में पोस्टर,बैनर लेकर लोगों को जागरूक करते हुए तालाबों और नदियों को साफ़ _सुथरा बनाए रखने की अपील की, कार्यक्रम की अध्यक्षता पांच दिल्ली गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नरेंद्र सिंह यादव ने किया इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ जी सी आई रश्मि सिंह ने कहा कैडेटों ने अपने धरोहरों को बचाएं रखने का संकल्प लिया है दिल्ली में पहले सैकड़ो की संख्या में तालाब होते थे आज बढ़ते शहरीकरण के चलते ये तालाब विलुप्त होते जा रहे है। साथ ही यमुना नदी का पानी भी दूषित होता जा रहा है जिसमें लोग कूड़ा कचरा और गंदे पानी का यमुना में जाना भविष्य में यमुना के विलुप्त का संकेत दे रहा है। जिसे बचाने के लिए एनसीसी कैडेटों ने यमुना बचाओ पुनीत सागर अभियान की शुरुवात की है जिसमें आस पास के लोगों का भी सहयोग मिल रहा है ।
रश्मी ने कहा यमुना से निकाले गए कचरे ,प्लास्टिक को रिसाइकलिंग कर उसे उपयोग करने की भी योजना बनाई जा रही है।


