पांच गंभीर घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर
सीहोर। रविवार को सीहोर बस स्टैंड से श्यामपुर की तरफ जा रही राठौर ट्रेवल्स यात्री बस क्षेत्र के खंडवा जोड़ के पास करीब शाम 5.30 बजे पहुंची। यहां अचानक से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतर गई। यात्री बस रोड किनारे मेढ़ की मिट्टी में जाकर फंस गई और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि उक्त हादसे में 10 यात्री घायल हो गए हैं। जबकि 5 गंभीर हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए श्यामपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सीहोर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब शाम 5.30 बजे श्यामपुर क्षेत्र के खंडवा जोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और साइड में खेत की मेढ़ में जाकर फंस गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि उक्त हादसे में बस में सवार करीब 10 यात्री घायल हो गए। जिनमें से पांच लोग गंभीर हैं। उक्त हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और डायल 100, एंबुलेंस 108 की सहायता से सभी घायलों को श्यामपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल सीहोर रेफर किया गया। जहां सभी यात्रियों का उपचार किया जा रहा है।