Type Here to Get Search Results !

फेथ बीडीसीए अंडर-18 टूर्नामेंट के सातवें दिन अरेरा और वीएस क्रिकेट अकादमी ने की जीत दर्ज

भोपाल। रेलवे युवा पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.4 ओवर में 105 रन ही बना सका। पीयूष परिहार ने 36 रन बनाए। मयंक यादव ने 4 विकेट लिए. अरेरा ने 26 ओवर में 2 विकेट शेष रहते स्कोर का पीछा किया। मयंक यादव ने 32 रन बनाए। अनुराग यादव ने सात विकेट लिए। मयंक यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अनुराग यादव को ग्रिटप्रो पावर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मैच में वी.एस. क्रिकेट अकादमी ने केनरा क्रिकेट क्लब को 29 रन से हराया। वीएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 247 रन बनाए। आरव यादव ने 68 रन बनाए। प्रियांश किरार ने 2 विकेट लिए। केनरा क्रिकेट क्लब केवल 218 रन ही बना सका। सुजाल पासी और विसुधा ने 43-43 रन बनाए। गुरु और यश दुबे ने 2-2 विकेट लिए। आरव यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गुरु को ग्रिटप्रो पावर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।