Type Here to Get Search Results !

शमा इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के मालिक से तीन पत्रकारों ने ठगे 2 लाख

अधिमान्य पत्रकार भी बना आरोपी, 6 लाख  मांगे थे पुलिस के नाम पर पुलिस और फरियादी पर भी उठ रही है उंगलियां

सोहागपुर। पत्रकारिता जैसी जनहितकारी और जनकल्याणकारी विधा कुछ गलत लोगों के हाथों में आ जाने से चौथे स्तंभ पर भी  ना सिर्फ सवाल उठने लगे हैं बल्कि विश्वसनीयता भी खत्म होने लगी है । ऐसी ही एक घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र में घटी है जिसमें भोपाल के तीन तथाकथित पत्रकारों ने आकर अपनी कलाकारी का ऐसा प्रदर्शन किया की 2 लाखों रुपए ऐंठ लिए दबाव  6 और 5 लाख  की लिए डालने की वजह से मामला पुलिस तक जा पहुंचा अन्यथा  दो लाख तो फरियादी दे भी चुका था ।

इसी दो लाख की वजह से फरियादी और उसके साथ-साथ पुलिस पर भी अब उंगलियां उठने लगी हैं । क्योंकि अगर फरियादी कहीं से गलत नहीं था तो उसे दो लाख भी नहीं देने थे और उससे पहले पुलिस को सूचना दे देनी चाहिए थी 

बहर हाल मिली जानकारी के मुताबिक सोहागपुर थाना क्षेत्र के शोभापूर में  तीन पत्रकारों ने चोरी का माल खरीदने की बात कह कर पुलिस के नाम पर 6 लाख रुपए की मांग की और 2 लाख रुपए शमा इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के मालिक जकी अंसारी उर्फ जैकी से ठग लिए। कथित पत्रकारों की कार्यप्रणाली पर संदेह होने पर जैकी अंसारी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एक नई कहानी उभर कर आई है। टीआई विक्रम रजक ने प्रेस  नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया जकी अंसारी ने ट्रक ड्राइवर शोएब अली से बिल्टी एवं बिल के आधार पर 23 बिजली के पोल  खरीदे थे।  जिसके एवज में जैकी ने 1लाख 37 हजार रुपए ट्रक ड्राइवर को दे दिए थे। जकी के दोस्त जितेंद्र ने ड्राइवर शोएब अली से लोहे एवं प्लास्टिक की चादर  जिसका मूल्य 7 हजार रुपए तय हुआ था ,शोएब को भुगतान किया था।

पत्रकार पहुंचे ब्लैकमेल करने 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को शाम करीब 6 बजे जबकि अंसारी की शमा इलेक्ट्रॉनिक कंपनी शोभापुर में तीन व्यक्ति वाजिद खान, पवन सोनी एवं राजेश धाकड़ भोपाल से आए और अपने को दैनिक प्रदेश सत्ता का पत्रकार होना बताया ।

उक्त व्यक्ति जकी अंसारी की फैक्ट्री की वीडियोग्राफी करने लगे तब  फरियादी जकी अंसारी ने यह पूछा कि यह आप लोग ये क्या कर रहे हो तो वाजिद खान, पवन सोनी एवं राजेश धाकड़ ने कहा तुमने चोरी का माल खरीदा है जिसकी रिपोर्ट थाना पथरोटा में दर्ज है ,अब तुम जेल जाओगे।

हम तुम्हारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

उक्त तीनों व्यक्तियों ने जकी अंसारी से पुलिस का वास्ता देकर 6 रुपए की मांग की और कहा हमारी अधिकारियों से बात हो गई है हम 5 लाख से कम नहीं लेंगे जकी अंसारी और जितेंद्र पूर्विया ने  तीनों पत्रकारों से रुपयों का इंतजाम करने के लिए 1 दिन का समय मांगा था।

 7 नवंबर सोमवार को उक्त तीनों पत्रकार सुबह 8:00 बजे फरियादी जकी अंसारी के कारखाने पहुंचे तथा उसे डराने धमकाने लगे पत्रकारों की धमकी में आकर जकी अंसारी ने डर कर वाजिद खान पवन सोनी और राजेश धाकड़ को 2 लाख रुपए दे दिए। बाद में शक होने पर जकी अंसारी ने शोभापुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई वर्षा धाकड़ को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान  लेकर मामले का खुलासा किया।

टीआई विक्रम रजक से मिली जानकारी के अनुसार सारथी जकी अंसारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन पत्रकारों  एक अखबार का खुद को संपादक बताने वाला भोपाल निवासी वाजिद खान, जिला ब्यूरो बताने वाला पवन सोनी तथा पिपरिया रिपोर्टर राजेश धाकड़ एवं ड्राइवर शोएब उर्फ इकबाल खान के खिलाफ भादवि की धारा 384, 420 एवं 120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है । टी आई ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ़्तर  कर पूछताछ के बाद न्यायालय  पेश किया  जहां से न्यायिक रिमांड पर  जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.