मुंबई। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ऊंचाई की बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी शुरुआत हुई है। फिल्म ने पहले दिन करीब 1.81 करोड़ का कलेक्शन किया है। 483 स्क्रीन्स के साथ रिलीज हुई इस फिल्म के लिए ये आंकड़ें काफी अच्छे माने जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म और बेहतर प्रदर्शन करेगी। सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म चार दोस्तों की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर बोमन ईरानी और नीना गुप्ता सहित कई बड़े स्टार्स हैं।
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ऊंचाई का फर्स्ट डे कलेक्शन शेयर कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन बताते हुए लिखा- "दिन के 2 से 4 शो के बावजूद फिल्म का कलेक्शन बेहतर है। फिल्म का प्रदर्शन कई मिड-रेंज फिल्मों की तुलना में काफी सही है। शुक्रवार को ₹ 1.81 करोड़ कमाए।"
