Type Here to Get Search Results !

आलिया-रणबीर ने बेबी गर्ल के लिए फैसला, बिना कोविड टेस्ट के घर नहीं आ सकेंगे करीबी और रिश्तेदार

मुंबई। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जन्म के बाद से ही आलिया-रणबीर की बेटी को देखने के लिए बी-टाउन सेलेब्स का तांता लगा हुआ है। बेटी की एक झलक देखने के लिए उनके करीबी बेहद एक्साइटेड हैं। हालांकि, इसी बीच खबरें आ रही हैं कि आलिया-रणबीर अपनी बेटी को लेकर काफी कन्सर्न हैं। उन्होंने बेटी की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है कि करीबियों को लिटिल प्रिंसेस की एक झलक देखने के लिए पहले कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। बिना कोविड टेस्ट के किसी भी करीबी को आलिया की लिटिल प्रिंसेस से मिलने की इजाजत नहीं होगी।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट्स के अनुसार आलिय-रणबीर ने बेटी से मिलवाने के लिए सख्त गाइडलाइन रखी है, जिसे हर किसी को फॉलो करना पड़ेगा। बेबी को हेल्दी माहौल देने के लिए कपल ने फैसला लिया है कि हर करीबी को घर आने से पहले कोविड टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद ही करीबी या दोस्त बेटी की झलक देख सकेंगे। दरअसल नवजात बच्चों को बीमारी और इन्फेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में कपल कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है।