- किसानों पर फर्जी मुकदमे, किसान नेताओं की गिरफ्तारी एवं प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव की प्रेस वार्ता
छतरपुर ! समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने शनिवार को छतरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया इस अवसर पर डॉ.मनोज यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ढोढन बांध परियोजना से प्रभावित किसानों की जायज मांगों को सुनने के बजाय आंदोलनरत किसानों पर फर्जी एफआईआर दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित कर रही हैं, ढोढ़न बांध परियोजना के प्रभावित किसानों द्वारा अपने अधिकारों और उचित मुआवजे की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद किसानों एवं किसान नेताओं पर दर्ज किए गए मुकदमें लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हैं और इन्हें तत्काल वापस लिया जाना चाहिए !

प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मनोज यादव ने कहा कि ढोढ़न बांध परियोजना से प्रभावित हजारों परिवार आज भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। उन्होंने कहा कि जो किसानों की प्रमुख मांग है उन का समर्थन समाजवादी पार्टी करती हैं एवं उनके हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती रहेगी !
किसानों की प्रमुख मांगे जो हैं वो निम्न हैं !
1.शासन द्वारा निर्धारित 12 लाख 50 हजार रुपये की मुआवजा राशि वर्तमान महंगाई को देखते हुए अपर्याप्त है, इसलिए इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया जाए
2.इसके अलावा जिन लड़के-लड़कियों ने 1 जनवरी 2026 तक आधार कार्ड के अनुसार 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, उन्हें भी पृथक मुआवजे का पात्र माना जाए। एवं मुआवजा राशि दिलाई जावे
3.किसानों की एक प्रमुख मांग ये भी हैं कि परियोजना से प्रभावित सभी गांवों के लोगों को "गांव के बदले गांव" की तर्ज पर व्यवस्थित रूप से पुनर्वासित किया जाए तथा नए विस्थापन स्थलों पर सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
4.प्रभावित किसानों को जमीन के बदले जमीन दी जाए,और यदि यह संभव नहीं है तो नियमानुसार चार गुना मुआवजा दिया जाए। वर्तमान में दिए जा रहे 5 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजे को बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति एकड़ किया जाना चाहिए।
डॉ. मनोज यादव ने प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है। समाजवादी पार्टी किसानों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है और उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव जी ने प्रदेश एवं विशेष रूप से छतरपुर जिले में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि राजनगर क्षेत्र के विक्रमपुर थाना अंतर्गत दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, छतरपुर बस स्टैंड क्षेत्र में आदिवासी बेटी के अपहरण एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटना, लवकुशनगर में कथित अवैध सट्टा कारोबार में पैसे के लेनदेन को लेकर कृष्णकांत गुप्ता की हत्या तथा उनके साथी पर हमला, और MCX सट्टा कारोबार में पैसे के लेनदेन के कारण व्यापारी राजेश अग्रवाल की आत्महत्या जैसी घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था की विफलता को उजागर करती हैं।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में सच्चाई लिखने वाले पत्रकारों पर हमले एवं पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं विगत दिनों बिजावर के पत्रकार राकेश सिंह पर हुआ हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमले के समान हैं और उल्टा पत्रकार पर मुकदमा दर्ज होना प्रशासन एवं माफियाओं की मिलीभगत दर्शाता हैं साथ ही छतरपुर जिला जो कभी शांति का टापू हुआ करता था अब वो अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता हैं प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मनोज यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं जबकि आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। सरकार अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और युवाओं को नशे व अवैध कारोबार से बचाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने मांग की है कि किसानों पर दर्ज सभी फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं, जेल में बंद किसान नेताओं को रिहा किया जाए, ढोढ़न बांध परियोजना प्रभावित किसानों की रोकथाम पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए तथा जिले और प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई कर जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जाए।