Type Here to Get Search Results !

सेमीफाइनल की हार पर रिव्यू मीटिंग करेगा BCCI

मुंबई। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से करारी हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) नाराज है। स्पोर्ट्स पोर्टल ‘इनसाइड स्पोर्ट’ के मुताबिक- BCCI जल्दी ही एक रिव्यू मीटिंग करने जा रहा है। इस मीटिंग में कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली से सवाल किए जाएंगे।

BCCI के सेक्रेटरी जय शाह इस मीटिंग में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन का रिव्यू करेंगे। बोर्ड के एक अफसर के मुताबिक- हम एक मीटिंग करने जा रहे हैं। सेमीफाइनल की इस हार से हम भी उबर नहीं पाए हैं। जाहिर तौर पर टीम में बदलाव की जरूरत है। रिव्यू में टीम की बात भी सुनना जरूरी है। इसके बिना किसी नतीजे तक नहीं पहुंचा जा सकता। इसलिए रोहित, द्रविड़ और कोहली के इनपुट को सुनकर भविष्य की टी-20 स्क्वॉड की प्लानिंग की जाएगी।