Type Here to Get Search Results !

सिरोंज न्यायालय परिसर में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन

सिरोंज।  नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अपर सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र  मेश्राम द्वारा किया गया इस नेशनल लोक अदालत में अपर सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र मेश्राम के न्यायालय में दो सिविल प्रकरण एक आपराधिक अपील एव विद्युत मंडल सिरोंज के 22 फ्री लिटिगेशन के प्रकरण  4 न्यायालय में लंबित प्रकरण का निराकरण किया गया जिसमें विद्युत मंडल सिरोंज को ₹548785 की वसूली हुई इसी प्रकार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुश्री अपूर्वा ताम्रकार के न्यायालय में 7 आपराधिक प्रकरण 12 चेक बाउंस एवं एक भरण पोषण का निराकरण किया गया बैंक के 5 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें बैंक को ₹17300 की आमदनी हुई न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री दिलीप पाटिल के न्यायालय में नगर पालिका परिषद सिरोंज के जलकर संपत्ति कर के 17 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें 13700 ₹55 की वसूली नगरपालिका को प्राप्त हुई तथा 17 अपराधिक प्रकरण तीन चेक बाउंस एवं दो भरण पोषण के प्रकरणों का निराकरण किया गया सभी प्रकरणों का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति से राजीनामा कर कराया गया हम हारे ना तुम जीते की तर्ज पर नेशनल लोक अदालत में राजीनामे हुए इस नेशनल लोक अदालत में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव अशोक कुमार निगम अवध नारायण श्रीवास्तव अशोक शर्मा कपिल त्यागी मुस्ताक खान गोरी विद्युत मंडल के ए ई  सुशील समय ले नगरपालिका के हमीद खान दीपक शर्मा अखिलेश भार्गव संतोष कुमार कुशवाहा बृजेश सेन रोहित मेश्राम विकास लहरी आदि न्यायालय परिवार एवं अधिवक्ता गणों के सहयोग से नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।