Type Here to Get Search Results !

भोपाल में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की 50 हजार शीशी मौके से बरामद, 10 गिरफ्तार

  • एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की बड़ी सफलता: चार टीमों ने मारा आधी रात में छापा, अवैध पैकिंग करके बेचने वाले गिरोह के 3 किशोर अपचारी सहित कुल 10 आरोपी मौके से गिरफ्तार

भोपाल।
एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने आधी रात छापा मारकर एयरपोर्ट रोड पर पटेल सिटी में चल रही नशीले कफ सिरफ की फैक्ट्री का पर्दाफाश करने के साथ ही एक करोड़ रुपए की 50 हजार सिरप की शीशी बरामद की है। साथ ही 3 नाबालिक सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


 पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा नशे के विरूद्ध व्यापक स्तर पर कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसटीएफ एवं नारकोटिक्स डी. श्रीनिवास वर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ राहुल कुमार लोढा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक एसटीएफ भोपाल राजेश सिंह भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवीन कुमार चौधरी के निर्देशन में 4 विशेष टीमें बनाई गई थी। इन टीमों ने गुरुवार आधी रात में पटेल सिटी एयरपोर्ट रोड भोपाल स्थित मकान में नशीला कफ सीरप आॅनरेक्स की अवैध पैकिंग कर विक्रय करने वाली फैक्ट्री का पदार्फाश किया। मौके पर 49,920 आॅनरेक्स कफ सीरप की शीशी बरामद हुई है, जिनकी बाजारी कीमत एक करोड रुपए से अधिक है।

खाली शीशी, पैकेजिंग मटेरियल, रैपर, मशीन और गाड़ी जब्त

एसटीएफ एसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि एसटीएफ की चार विशेष टीमों ने गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक पटेल सिटी एयरपोर्ट रोड भोपाल के मकान में छापा मारकर कफ सीरप आॅनरेक्स की अवैध पैकिंग करके विक्रय करने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। यहां 49,920 आॅनरेक्स कफ सीरप की शीशी बरामद हुई है, जिनकी कीमत एक करोड रुपए से अधिक है। फैक्ट्री वाले मकान से बड़ी तादाद में खाली शीशी, पैकेजिग मटेरियल, रैपर तथा मशीन के साथ ही नशीला कफ सीरप आॅनरेक्स के अवैध परिवहन लगी लोडिंग गाडी जप्त की गई है।

फैक्ट्री चलाने वाले गिरफ्तार किए गए आरोपी

आकाश भाटी निवासी श्यामपुर जिला सीहोर, चन्द्रपाल मुखिया निवासी इछावर जिला सीहोर, धानसिंह निवासी कुरावर जिला राजगढ, अकील खान निवासी परवलिया जिला भोपाल, हरिओम मोगिया निवासी इछावर जिला सीहोर, नरेश भाटी निवासी श्यामपुर जिला सीहोर, अजय मोगिया निवासी खेरी जिला राजगढ सहित 3 नावालिक (किशोर अपचारी) शामिल हैं।



पैकिंग बदलकर मिटाते थे बैच नंबर और एक्सपायरी डेट

एसटीएफ की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आॅनरेक्स एवं आॅफ कफ सीरप के कार्टन मंगवाने के बाद आरोपी फैक्ट्री में लगी मशीन से अवैध रूप से पैकिंग बदलकर बैंच नम्बर एवं एक्सपायरी डेट हटा देते थे। ऐसे में इनको पकड़ना मुश्किल था। इसके बाद नशेड़ियों को बडेÞ स्तर पर बेचा जाता था।



फैक्ट्री से एक करोड रुपए का कफ सिरप जब्त किया गया

एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) एसपी राजेश सिंह भदौरिया के अनुसार फैक्ट्री से 49,920 आॅनरेक्स कफ सिरप की शीशी जप्त की गर्इं। इनमें से एक शीशी की एमआरपी 201 रुपए लेख है, इस प्रकार एक करोड तैतीस हजार रुपए की कीमत की आॅनरेक्स कफ सीरप मौके से बरामद की गई है।

स्पेशल टास्क फोर्स की चार टीमों में यह रहे शामिल

नशीले कफ सीरप की फैक्ट्री के पदार्फाश में थाना प्रभारी एसटीएफ निरीक्षक आनंद कुमार जाटव एवं आरक्षक योगेश चौबे की अति महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं टीमों में उप पुलिस अधीक्षक सूर्यकान्त अवस्थी, उप पुलिस अधीक्षक जगदीश सिद्ध, उप पुलिस अधीक्षक सज्जन सिंह मुकाती एवं निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार झा, निरीक्षक आशीष चौधरी, निरीक्षक बैद्यराज परिहार एवं ड्रग इन्सपेक्टर कन्हैया अग्रवाल तथा उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह जादौन, उप निरीक्षक अमित पाल,एएसआई मुकेश सेन, प्रधान आरक्षक रजनीश शुक्ला, सुश्री शीला दांगी, बजरंग, विनय कोरी, आरक्षक दीपक राजपूत, संतोष चौहान, अजीत मारण, प्रदीप सिंह आदि शामिल रहे।


सिरप के थोक विक्रेताओं और निर्माता कंपनियों की भी जांच होगी

भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर नशा फैक्ट्री से एक करोड़ के कफ सिरप शीशी के साथ ही 10 को पकड़ा गया है। इसमें जांच के बाद गिरफ्तारियां बढ़ सकती हैं। अभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ हो रही है, ताकि नशे के कारोबार से जुडेÞ सभी लोगों का खुलासा हो सके। वहीं कफ सिरफ बनाने वाली कंपनियों और थोक विक्रेताओं से भी पूछताछ होगी। यह कफ सिरफ एक-दो चम्मच पीने पर दवा रहती है, लेकिन पूरी शीशी पीने पर नशा बन जाती है। इसमें कोरियन नामक तत्व होता है, जोकि अफीम से बनता है और नशीला होता है।

-राहुल लोढ़ा, डीआईजी, स्पेशल टास्क फोर्स, पीएचक्यू, भोपाल