Type Here to Get Search Results !

मध्यप्रदेश को 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला कांस्य पदक

भोपाल। मध्यप्रदेश मंडप ने नई दिल्ली में हुए 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2022 में विशेष प्रस्तुति से कांस्य पदक प्राप्त किया है। मेले में आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के रोड मेप सहित राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों, सांस्कृतिक धरोहर, कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया। साथ ही छतरपुर की माटी शिल्प और भोपाल की जरी-जरदोजी शिल्प कला के सजीव प्रदर्शन से राज्य की कला और सांस्कृतिक समृद्धि की झलक प्रस्तुत की गई। मध्यप्रदेश शासन की ओर से मध्यप्रदेश मण्डप के डायरेक्टर श्री बी.एन. तिवारी ने पुरस्कार ग्रहण किया।