Type Here to Get Search Results !

शहर में चोरी करने वाले तीन चोर पकड़ाए, चोरी का माल भी किया बरामद

रायसेन। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल भी बरामद किया है। इन चोरियों का खुलासा सोमवार शाम  पुलिस कंट्रोल रूम में   एसडीओपी रवि शर्मा द्वारा किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने  वार्ड क्रमांक 9 के निवासी आरोपी विशाल बघेल, दीपक विश्वकर्मा, अमित लोधी को गिरफ्तार किया है। जिसमें उनके द्वारा शहर की अलग-अलग  कॉलोनियों से की गई चोरियों को भी कबूल किया है। वहीं उनके पास से टीवी नगदी रुपए मोटरसाइकिल डीवीआर सोना चांदी के जेवरात सहित सामान बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में चोरों द्वारा बताया गया कि उन्होंने भारत नगर निवासी आकाश श्रीवास्तव थॉमस डेबिट  और तहसील कार्यालय के पीछे सुभाष नगर के निवासी महेंद्र वर्मा के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वही आज पुलिस द्वारा इन चोरों को गिरफ्तार किया कल न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। इन चोरों को पकड़ने के लिए रायसेन एसपी विकास कुमार शहवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी द्वारा एक टीम गठित की गई थी जिसमें थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू,  पदमा वरकडे, सतीश जालवान, मुकेश चौरसिया, अमित राजपूत, दुर्गेश राजपूत, की  चोरों को पकड़ने में  भूमिका रही बताया गया।