Type Here to Get Search Results !

विधानसभा स्तरीय ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

केन्द्र सरकार भी बड़े-बड़े निर्णय ले रही है। देश में धारा 370 के कलंक को मिटा दिया गया है: रामपाल सिंह

बेगमगंज। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि विधानसभा प्रशिक्षण वर्ग ज्योति मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ जिसमें  जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं सिलवानी बेगमगंज विधानसभा के समस्त सरपंच गण सम्मिलित हुए इस मौके पर जनप्रतिनिधियों को वक्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए रामपाल सिंह एवं वक्ता मनोज कटारे का।

प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह, जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल, महामंत्री मनोज कटारे, जनपद अध्यक्ष तरवर सिंह, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला मंत्री राजेंद्र ठाकुर, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, नत्थू सिंह बड़े भैया, प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी बलराम सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, वक्ता कमल सिंह साहू, शुभम दुबे, मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, जगन्नाथ यादव, विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी आदि ने दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया।

 प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह ने  संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश भर में ऐतिहासिक काम हो रहे हैं। पहले कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश में सड़कों की स्थिति बहुत खराब थी। आज सड़कें बेहतर हुईं हैं, क्षेत्र में सड़कों का जाल फैला हुआ। बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है। केन्द्र सरकार भी बड़े-बड़े निर्णय ले रही है। देश में धारा 370 के कलंक को मिटा दिया गया है। आज सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राम मंदिर बन रहा है।

 प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में मनोज कटारे ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा की नेहरू का व्यक्तित्व इतना विशाल हो गया था कि अगर वे न्याय भी नहीं करें तो कोई कुछ कहने वाला नहीं था। तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को ऐसा लगा कि अगर कोई नहीं बोलेगा तो देश का क्या होगा। तब पार्लियामेंट के अंदर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इस विषय को उठाया देश के साथ जो अन्याय हो रहा है वह ठीक नहीं है। आप विचार कीजिए कि कोई व्यक्ति इतना फौलादी हो सकता है जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने विचार किया कि हम दूसरा राजनैतिक दल बनाएंगे क्योंकि सरकार में उस टाइम पर कोई विपक्ष नहीं था वे जानते थे कि नेहरू का व्यक्तित्व कांग्रेस पार्टी  में बहुत बड़ा है। उन्होंने  तत्कालीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक गुरु गोलवलकर से चर्चा की और  21 अक्टूबर 1951 में नए राजनीतिक दल का गठन किया। सुना होगा कि जब देश आजाद हुआ तो करीब पौने 6 सो रियासतें इस देश में थी और उसमें से बहुत सारे लोग नहीं चाहते थे कि लोकतांत्रिक सरकार बने उसमें हम हिस्सा बने जैसे 700 साल 200 साल पहले हम स्वतंत्र थे वैसे ही हमारी रियासतें बने जूनागढ़ के नवाब हैदराबाद के नवाब भोपाल के नवाब ने साफ मना कर दिया था हम लोकतांत्रिक देश का हिस्सा नहीं बनेंगे लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्पष्ट रूप से किसी को प्यार से किसी को दबाव बनाकर उन सब का विलय इस लोकतांत्रिक देश में कराया।

 प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में मनोज कटारे ने विषय, हम भाजपा में क्यों, इतिहास एवं वर्तमान परिदृश्य में के संदर्भ में अपनी बात रखी साथ ही द्वितीय सत्र में वक्ता मनीष सिंह ने सोशल मीडिया का महत्व के बारे में संबोधित किया। तृतीय सत्र में वक्ता के रूप में योगेश परमार ने ग्राम स्वराज में जनभागीदारीता का महत्व एवं महिलाओं एवं युवाओं की भूमिका के संदर्भ में संबोधित किया तत्पश्चात चतुर्थ सत्र में सुश्री राजो मालवीय ने जनकल्याण कारी योजनाओं की क्रियान्वयन एवं संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण में हमारी भूमिका के संदर्भ में संबोधित किया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.