Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रगान के दौरान मौन रहे ईरानी खिलाड़ी

दोहा। कतर में चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप में सोमवार शाम ईरानी टीम ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। टीम के सभी खिलाड़ी राष्ट्रगान के दौरान मौन रहे, जबकि इंग्लिश खिलाड़ियों ने गर्व के साथ अपना राष्ट्रगान गाया। यह वाकया देखने को मिला इंग्लैंड-ईरान मुकाबले से पहले। जब दोनों देशों के नेशनल एंथम बजाए जा रहे थे।

दरअसल, ईरानी खिलाड़ी अपने देश में सख्त इस्लामिक ड्रेस कोड का विरोध कर रहे थे। वहां देशव्यापी प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में टीम ने उस प्रदर्शन का समर्थन किया।

Tags