Type Here to Get Search Results !

इंग्लैंड जीता, वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया बाहर

मुंबई। इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को इंग्लैंड ने सुपर-12 ग्रुप-1 के मुकाबले में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन बनाए थे। पथुम निसंका ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। निसंका ने 45 गेंद की पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाए। उनके अलावा भानुका राजपक्षे ने 22 और कुसल मेंडिस ने 18 रन बनाए।

आदिल रशिद ने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट झटका और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जवाब में इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। एलेक्स हेल्स ने 47 और बेन स्टोक्स ने 42 रन की पारी खेली। इसके साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। अगर इस मैच में श्रीलंका की टीम जीत हासिल करती तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच जाता, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।