Type Here to Get Search Results !

आमिर खान की बेटी आइरा ने की सगाई

मुंबई। आमिर खान की बेटी आइरा खान ने शुक्रवार को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ सगाई कर ली। दोनों की इंगेजमेंट के विजुअल्स सामने आ गए हैं। इरा खान जहां रेड ड्रेस में दिख रही हैं वहीं नुपुर ब्लैक शूट में नजर आ रहे हैं। आइरा ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी इंगेजमेंट की घोषणा की थी लेकिन आज दोनों ने ऑफिशियली रिंग एक्सचेंज कर ली। इस सेरेमनी में आइरा के पापा आमिर खान भी नजर आए।

आइरा के इंगेजमेंट सेरेमनी में पिता आमिर खान और मां रीना दत्ता भी नजर आईं। इसके अलावा आमिर की एक्स वाइफ किरण रॉव, इमरान खान, फातिमा सना शेख आशुतोष गोवारिकर भी वहां मौजूद रहे। इसके अलावा सेरेमनी में काफी सारे फ्रेंड्स और फैमिली से जुड़े लोग शामिल हुए। हालांकि सेरेमनी को काफी हद तक प्राइवेट रखा गया था।