Type Here to Get Search Results !

100 करोड़ के घर में शिफ्ट होंगे ऋतिक और सबा, मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट

मुंबई। ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ एक स्टेप आने बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों जल्द ही अब एक साथ एक ही घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं। खबरों की माने तो दोनों मुंबई के लग्जरी अपार्टमेंट में साथ रहेंगे। इस अपार्टमेंट की कीमत तकरीबन 100 करोड़ बताई जा रही है। फिलहाल अपार्टमेंट के रिनोवेशन का काम चल रहा है ताकि ऋतिक और सबा जल्द ही वहां शिफ्ट हो सकें।

ऋतिक रोशन को उनकी पत्नी सुजैन से अलग होने के बाद से ही सबा के साथ अक्सर देखा जाता है। दोनों कई बार पब्लिक प्लेस में एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट देते हुए देखे गए हैं। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही एक साथ एक ही छत के नीचे शिफ्ट होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार ऋतिक ने जुहू-वर्सोवा लिंक रोड के पास दो अपार्टमेंट खरीदा है। इन दोनों लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत 97.50 करोड़ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.