Type Here to Get Search Results !

मनिका एशियाई टेबलटेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय

बैंकॉक। ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा एशियाई टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को बैंकॉक में खेले जा रहे इस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चेन सु-यू को 4-3 से हरा दिया। वहीं सेमीफाइनल में उन्हें कोरिया की जियोन जिही और जापना की मीमा इतो में से जीतने वाली खिलाड़ी से भिड़ना है।

वर्ल्ड नंबर पर 44 पर काबिज मनिका ने विमेंस सिंगल्स में कई उलटफेर किया और अपने से अच्छे रैंक वाली खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड की 23वें नंबर की चेन को 6-11, 11-6, 11-5, 11-7, 8-11, 9-11, 11-9 से पराजित किया। वहीं इससे पहले चीन की दुनिया में सातवें नंबर की चेन जिंगटोंग को उलटफेर का शिकार बनाया।