Type Here to Get Search Results !

पुर्तगाल ने प्रैक्टिस मैच में नाइजीरिया को 4-0 से हराया

दोहा। 2 दिन बाद कतर में FIFA वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। उनकी तैयारियों की झलक यहां प्रैक्टिस सेशन में देखने को मिल रही है। शुक्रवार को पुर्तगाल ने नाइजीरिया को 4-0 से हराया। वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में पुर्तगाल का पहला ग्रुप मैच 24 नवंबर को घाना से है। इस बीच, स्पेन और अर्जेंटीना की टीमें दोहा के हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच गई। उसके साथ अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मैसी भी थे।

Tags