Type Here to Get Search Results !

रोहित के निकले आंसू, घुटनों पर आए किंग कोहली

मुंबई। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने 80 रन की नाबाद और एलेक्स हेल्स ने 86 रन की नॉट आउट पारी खेली। इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की और 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। हार्दिक पंड्या और विराट कोहली इस इनिंग के हीरो रहे। पंड्या ने 33 बॉल पर 63 और विराट ने 40 गेंद पर 50 रन बनाए। इस पारी के कुछ यादगार मोमेंट्स हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।