Type Here to Get Search Results !

सीनियर लीडर ने दी जूनियर को सलाह-राहुल गांधी के साथ फोटो खिंचवाने की जिद मत करना

भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक

भोपाल। राहुल गांधी के साथ यात्रा में पैदला चलना पडेÞगा और अपनी खाने-पीने की व्यवस्था भी खुद ही करनी होगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ फोटो खिंचवाने की जिद और जुगाड़ मत करना, क्योंकि फोटो खिंचने के चांस बहुत कम होंगे। ऐसे में वहीं भड़कने मत लगना। 

यह नसीहत सोमवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश से लेकर उत्तरप्रदेश में दाखिल होने तक की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में दी गई। इस में प्रदेश प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक पीसी शर्मा, आरिफ मसूद, महेंद्र सिंह चौहान, आसिफ जकी, तस्लीम वहीद लश्करी, जहीर कुरैशी, निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, आभा सिंह, सीताराम यादव, संतोष परिहार आदि थे। 

यह तय किया गया

  • -बुरहानपुर से मप्र में भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी, तब आरिफ मसूद 150 साथियों के साथ शामिल होंगे। 
  • -विधायक पीसी शर्मा भी साथियों के साथ बुरहानपुर में शामिल होंगे। बाद में भोपाल में अभियान चलाएंगे। 
  • -औबेदुल्लागंज में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी की अगुवाई में स्वागत और सारी व्यस्थाएं की जाएंगी।