Type Here to Get Search Results !

12वीं हैपकिडो बॉक्सिंग नेशनल चैम्पियनशिप संपन्न मैं मध्यप्रदेश का दबदबा

बेगमगंज। 12वां हैपकिडो बॉक्सिंग राष्ट्रीय  टूर्नामेंट 17 व 18 दिसंबर  को सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय बेगमगंज में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन हैपकिडो बॉक्सिंग मध्य प्रदेश एसोसिएशन द्वारा किया गया । हैपकिडो बॉक्सिंग मध्य प्रदेश एसोसिएशन के सचिव सागरमल गुप्ता, स्थानीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत, प्राचार्य जय प्रकाश तिवारी, प्राचार्य प्रकाश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी जनपद  अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र ठाकुर, कमल साहू, रमाकांत मिश्रा आदि ने हापकिडो बॉक्सिंग  प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हैपकीडो बॉक्सिंग राष्ट्रीय फेडरेशन के  मुख्य कार्यकारी अधिकारी  रवींद्र चोथवे, महासचिव  राज वागदकर, कोषाध्यक्ष  संतोष बसवंते और महाराष्ट्र राज्य रेफरी आयोग की अध्यक्ष राजराजेश्वरी कोठावले उपस्थित रहीं ।

12वीं हैपकिडो बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, हरियाणा, पंजाब, झारखंड और गुजरात,उत्तर प्रदेश राज्यों के कुल 250 एथलीटों ने भाग लिया और मध्य प्रदेश राज्य ने पहला स्थान , उत्तर प्रदेश राज्य ने दूसरा  और महाराष्ट्र राज्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण स्कूल के प्रधानाध्यापक के साथ- साथ स्थानीय विधायक, हैपकिडो बॉक्सिंग के सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने 87 पॉइंट हासिल किए वही उत्तर प्रदेश ने 63 और महाराष्ट्र ने 49, पंजाब ने 43,  झारखंड ने 38, गोवा ने 17, हरियाणा ने 15, एवं दमन दीप ने 4 पॉइंट हासिल किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.