Type Here to Get Search Results !

सांड के 5 टुकड़े मिलने से फैली सनसनी पुलिस जांच में जुटी

बेगमगंज। निकटवर्ती ग्राम ढिमरोली मैं गत शाम गांव के एक सांड (बैल) के चारों पैर और धड़ सिर  अलग-अलग स्थानों पर डले मिलने से गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस ने जाकर मोर्चा संभाल लिया और मामले की जांच में जुट गई। सुबह होते होते पुलिस ने सांड के बिखरे पड़े  हुए  और गड़े हुए भाग एकत्रित कर लिए, उस खेत को भी चिन्हित कर लिया जहां पर सांड के अलग-अलग टुकड़े किए गए थे। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है।

सांड के विभिन्न टुकड़े

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त सांड गांव का ही था एक किसान द्वारा अपने खेत में जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए करंट फैला रखा था जिसकी चपेट में आने से उक्त सांड की मौत होना बताया जा रहा है। जिससे घबराकर उक्त किसान द्वारा सांड के 5 टुकड़े करके लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कुछ को गढ़ाने का प्रयास किया गया और कुछ को यहां वहां फेंक दिया। सांड के टुकडे देखकर ग्रामीणों में खबर जंगल की आग की तरह फैल गई, लोग आक्रोशित होकर कोई कदम उठाते उससे पहले पुलिस ने पहुंचकर मामले को संभाल लिया और जांच-पड़ताल के बाद उक्त मामला प्रकाश में आया है लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपी का नाम ओपन नहीं किया है इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है पुलिस के जवान बराबर गांव में मौजूद हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन का कहना है कि मामले मैं अभी विवेचना चल रही है आरोपितों का खुलासा होते ही नाम बता दिए जाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.