Type Here to Get Search Results !

मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, रेफर

बेगमगंज। शादी समारोह में दो युवकों के बीच मामूली बात पर हुए विवाद में एक युवक को तमंचे से गोली मार दी जो उसके गले में लगकर आर पार हो गई। घायल को तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और काफी संख्या में लोग सिविल अस्पताल मैं घायल को देखने के लिए पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मुकरबा रोड स्थित मेजबानी शादी गार्डन मैं जैद खान पुत्र स्व. हाफिज माजिद खान निवासी टेकरी और तब्बू खान पुत्र आरिफ पहलवान निवासी मुकरबा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी गाली गलौज होने पर लोगों द्वारा बीच-बचाव कर दिया गया जाते-जाते तब्बू खान धमकी देकर गया कभी आते हैं फिर बताते हैं। शादी समारोह में हंगामा ना बड़े इसी समझाइश पर जैद खान को वहां से रवाना कर दिया जैद खान विवाद टालने  के लिए वहां से अपने दोस्त के पास किला मोहल्ला जा रहा था  कि किले के  रास्ते पर तब्बू का भाई अजहर मिल गया और उसने पूछा कि तुम्हारा कोई विवाद हो गया मेरे भाई से उसने उसे वहां रोक लिया और तब्बू को फोन लगा दिया तब वहां से तब्बू अन्य कुछ लोगों के साथ बाइक से आया और ज़ैद खान के साथ मारपीट करते हुए तमंचे से उसके गले में गोली मार दी यह तो अच्छा हुआ कि गोली थोड़े साइड से लगी और आर पार हो गई गोली मारकर उक्त सभी युवक वहां से भाग गए तब घायल किसी तरह सिविल अस्पताल पहुंचा जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है   हैं सूचना मिलने पर  पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। और घायल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.